बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी ने शिविर लगा निशुल्क चिकित्सा जांच व कंबल का किया वितरण*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ खेल कूद प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के सेमरी खेल के मौदान में सोमवार को 44 वी बटालियन एसएसबी मंगुराहां बीओपी के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिता, मुफ्त चिकित्सा जांच व शिविर लगा कर कम्बल का वितरण किया गया ।

सहायक उपसेनानायक अंजय कुमार रजक ने बताया कि खेल की महत्ता को समझे क्योंकि खेल से शरीर स्वास्थ्य व फूर्तिला बना रहता है । खेल में विजेता घोषित हुऐ छात्र को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । पुरस्कार में कापी कलम , पेंसिल, रबर , कैरमबोर्ड इत्यादि समान देकर बच्चो का हौसलाअफजाई किया गया ।

उक्त प्रतियोगिता में खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चे व बच्चियों के लिए पांच किलों मीटर के मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया है ।

वही गरीब परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया ।चिकित्सा शिविर में मानव व पशुओं का निशुल्क चिकित्सा जांच करते हुऐ दवा का भी वितरण किया गया ।
मौके पर स्थानीय पीएचसी डा. आशीष, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा, चिकित्सक फिरदोश जमील, वेटनरी सहायक धर्मेन्द्र कुमार, अमरद्वीप कुमार, एसआई (जीडी) प्रतीक परमाशीष, एएसआई योगेन्द्र मोर्या, गौनाहा पंचायत के मुखिया जमीला खातून, सीठी पंचायत से मुखिया यशोदा देवी, बीडीसी जंग बहादूर गढ़वाल, सरपंच रानी देवी सहित राजकीय मध्य विद्यालय सेमरी के प्रधानाध्यापक विद्यालाल समेत विद्यालय के बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे ।




Recent Comments