ट्रैक्टर से कुचल दो वर्षीय बच्चे की मौत

परसा(सारण)। थाना क्षेत्र के अन्याया टोले बलहा डीह गाँव में टैक्टर की ठोकर से 2 वर्षीय बालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालक सड़क किनारे खेल रहा था।उसी क्रम में तेज  गति से आ रही ट्रेक्टर की चपेट में आ गया।जिससे बालक बुरी तरह घायल हो गया।जिसको परिजनों द्वारा उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।मृत बालक स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्याया टोले बलहा डीह गाँव निवासी आकाश प्रसाद का 2 वर्षीय बालक यश कुमार बताया जाता है।वही मौत की सूचना पर परसा पुलिस ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा पहुँच कर घटना के सम्बन्ध में जनकारी लिया।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।वही मौत की खबर मिलते ही पिता आकाश प्रसाद माता सीता देवी दादी कबूतरी देवी दादा शिवनाथ प्रसाद चाचा संजय प्रसाद का रोरो कर बुरा हाल था।
-/-