डीएम ने शिशु पार्क का किया निरीक्षण, बोले : तालाब में बोटिंग पर होगा विचार
विनीत कुमार, छपरा
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को शहर के शिशु पार्क का निरीक्षण किया। शिशु पार्क में घूमकर डीएम ने विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद उपस्थित मीडियाकर्मियों से बात करते हुवे डीएम श्री सेन ने कहा कि शिशु पार्क के डूडा द्वारा विकास कार्य किये गए हैं। आउटसोर्सिंग के माध्यम से यहाँ और क्या क्या सुविधाएं बढ़ सकती हैं इसपर विचार किया जाएगा। यहाँ तालाब है जो सूखा पड़ा है इसमें बोटिंग की व्यवस्था किये जाने का प्रयास किये जाएगा जिससे कि बच्चे इसका आनंद ले सके।

आपको बता दे कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के पूर्व सफ़ाई कर्मी पहुँचकर शिशु पार्क की सफाई में जुट गए थे जिससे कि सब कुछ चकाचक दिखे।
जिलाधिकारी के शिशु पार्क के निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ चेतनारायण राय, डीडीसी रौशन कुशवाहा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।