परसा(सारण)। थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के समीप एक दुकान से सामान खरीदारी करते समय अज्ञात चोर द्वारा एक मोबाइल तथा सोने का चैन छीन कर भागने में सफल रहा।इस संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी  नरेश सिंह का पुत्र राजमोहन सिह ने थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया।पुलिस घटना की जांच में जुटी है।