डोरीगंज-:
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य पथ पर डुमरी गाँव के मनईया पुल के पास बाइक एक ट्रैक्टर की हुई आमने सामने की टक्कर मे बाइक चालक की मौत हो गयी एवं बाइक पर सवार एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया ।
घटना दोपहर की है जब डुमरी गाँव के मनईया पुल के पास दिघवारा की तरफ जा रही बाइक की दिघवारा के तरफ से आ रही ट्रैक्टर मे आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमे बाइक सवार दरियापुर थाना क्षेत्र के बरुआ गाँव निवासी 40 बर्षिय पप्पु भगत की मौके पर ही मौत हो गयी वही बाइक पर सवार एक अन्य युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के खुशीयालपुर निवासी नरेश पासवान बुरी तरह जख्मी हो गया ।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया ।
सुचना पर पहुँचे डोरीगंज थाने के एएसआई वृजनन्दन प्रसाद एवं बिरचन्द प्रकाश ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मौके पर पहुँचे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने जख्मी युवक नरेश पासवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजवाने मे मदद की एवं मृतक के परिजन को कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए प्रदान किए ।




Recent Comments