बेतिया – नौतन:– कुहासा बढते ही चोरो का आतंक शुरू
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन( प.चं ) बिहार :–
नौतन ।। थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण मे लगे तीन जेनरेटर का डायनमो सोमवार की मध्य रात्रि मे अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश मे आया है जेनरेटर मालिक मनान मिया ने चोरी के संबंध मे अज्ञात चोरो के खिलाफ स्थानीय थाने मे आवेदन देकर मामला दर्ज कराते हुये बताया कि नौतन प्रखंड मुख्यालय मे आरटीपीएस अंचल व प्रखंड मे बिजली देने के लिए चार जेनरेटर लगाया है जो एक टेंडर के तहत है बीती रात अज्ञात चोरो के द्वारा तीन जेनरेटर का डायनमो खोल लिया गया और मुख्यालय के पीछे फिल्ड ले जाकर उसमे लगे ताँबा का तार निकाल कर रफूचक्कर हो गये।सुबह जब टहलने वाले लोगो फिल्ड मे टहलने के लिए पहुंचे तो देखा कि जेनरेटर का तीन डायनमो का खोखा फेंका पडा है जिसकी सुचना लोगो के द्वारा मुझे मिली।सुचना पर जब घटनास्थल पर पहुचा तो देखा कि मेरे तीन जेनरेटर का डायनमो खोल लिया गया था और ब्लॉक के पिछे फिल्ड मे खोखा को फेक दिया गया है इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की छानबीन मे जूट चुकी है बहुत जल्द रिकवरी कर ली जाएगी। वही लोगो ने बताया कि पहले अंचल मे गाड की तैनाती होती थी कुछ महीनो से गाड की तैनाती हटा दी गई है जिसके कारण कुहासे का फायदा उठाकर चोरो ने चोरी को अंजाम दिया है चोरी गयी डायनोमो की किमत लगभग 80 हजार के आसपास आकी जा रही है।।