ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक पार कर रही महिला यात्री की ट्रेन से कट मौत,उपरगामी पुल रहता तो नहीं जाती जान

ロरेलवे ट्रैक पार करते अबतक दर्जनों लोगों ने गँवायी जान

ロहाल छपरा-सीवान रेलखंड के “महेन्द्रनाथ हाॅल्ट” का

महेंद्रनाथ स्टेशन की तस्वीर, जहां उपरगामी पुल के आभाव में ट्रैक पार कर रोज ट्रेन पर चढ़ते है यात्री

ロदेवेन्द्र कुमार सिंह/ रसूलपुर /एकमा : छपरा-सीवान रेलखंड के महेन्द्रनाथ हाॅल्ट पर गुरुवार की देर संध्या एक अज्ञात महिला की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी।महिला का शव कई घंटों तक रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही। शव उठने तक उक्त महिला की पहचान नहीं हो पायी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला ट्रेन पकड़ने के लिए उपरगामी पुल की अभाव में रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म संख्या दो पर जा रही थी तभी किसी एक्सप्रेस ट्रेन से कट जाने से उसकी मौत हो गयी।स्थानीय लोगों का कहना है कि 2014 की लोक सभा चुनाव के समय स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने प्लेटफार्म संख्या एक को उँची कराने,उपरगामी पुल,यात्री शेड,पेयजल व लाईट की समुचित ब्यवस्था के साथ अप्रोच सड़क निर्माण कराने का वादा किया था पर साहब की “महेन्द्रनाथ हाॅल्ट”पर अबतक नजर तक नहीं पड़ी। वहीं समाजसेवी उमाकान्त कुशवाहा,भाजपा नेता बिकास सिंह पिकु, सुबोध सिंह ,ओमप्रकाश योगियाँ आदि लोगों का कहना है कि आए दिन होनेवाली दुर्घटनाओंको लेकर रेलवे के बरिष्ठ अधिकारियों से लेकर रेल मंत्री तक को इस संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया पर किसी के भी कानों पर अबतक जूँ तक नहीं रेंगा बिभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है जिसकी पहचान नही हो पायी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामसेवक राउत । थानाध्यक्ष रसूलपुर (सारण)