7 कारोबारी और पियक्कड़ गए जेल


गड़खा(सारण)। पुलिस ने गड़खा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके सात शराब के धंधेबाज और पियक्कडों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि फुलवरिया के राम प्रसाद महतो, कसीना के छठीलाल ,जानकीनगर के मनोज बैठा और रघुपुर के अखिलेश कुमार को शराब पीने तथा कसीना के लव कुश कुमार 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।वही शराब बेचने के पुराने मामले में मीठेपुर के कृष्णा चौधरी और शिवहरिया के मनोज चौधरी को जेल भेजा गया।