भारतीय पायलट अभिनन्दन की सकुशल वापसी के लिए मुस्लिम समाज ने किया दुआ
छपरा : डॉ०एपीजे अब्दुलकलाम शांति अमन सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष तशफ्फी हुसैन के नेतृत्व में जिला कार्यालय छपरवी प्रिंटर्स स्थित नगरपालिका चौक पर भारतीय सेना के जांबाज़ पायलट की पाकिस्तान से सकुशल वापसी के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआख्वानी का आयोजन किया। इस अवसर प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने कहा कि पाकिस्तान अपने स्थापना से ही गद्दारी सीखा है और आतंकी पैदा करना जानता है। पीठ पीछे वार करना उसकी फितरत है। इस लिए उसने पाकिस्तानी सेना से मिलीभगत कर पुलवामा जैसा नरसंहार कराता है मगर पाकिस्तान जान ले के ये नया भारत है ये घुसेगा भी और मारेगा भी इसलिए हमारे वीर जवान अभिनन्दन को सही सलामत भेज कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करे इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने देश के नागरिकों से सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्राथर्ना करने पर बल दिया । इस अवसर गुलाम जिलानी,डॉ०एसएम रिज़वी,ई.इश्तियाक, तसलिमुलहक़,शकील नानपुरी, एकराम, शहादत, ज़फ़र इमाम इत्यादि थे।