सोनपुर। ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से घायल हों गया. घटना की जानकारी मिलते ही घर के परिजनों ने आनंन फानन में उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बात की जानकारी देते हुए  जीआरपी  थानाध्यक्ष संजय पासवान ने शुक्रवार बीते शाम बताया कि एक यात्री जो  गुजरात से घर आ रहा था और वह हाजीपुर उतारने वाला था. इसी बीच भरपुरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन से गिरने के दौरान अंधेरा होने की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल यात्री सोनू कुमार जो सोनपुर थाने के गंगाजल पंचायत के बदुराही निवासी शैलेश कुमार राय का 21 वर्षीय पुत्र है। उन्होंने यह भी बताया कि वह 69151 डाउन मघुबनी स्पेशल ट्रेन से अपने घर आ रहा था। उसके पास उदना से हाजीपुर स्टेशन तक का टिकट बरामद हुआ है। भरपुरा पहलेजा स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया । ट्रैन के चपेट में आने के कारण उसका एक पैर कट गया है जबकि दुसरा पैर बुरी तरह से जख्मी है। घटना के सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए हैं। घायल सोनू को आनंन फानन में पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रैन से गिरने के कारण उसके शरीर में कई जगहों पर जख्मी हो गया है। वही  ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश कुमार राय के घर पर अष्टयाम होने वाला था जहां सगे संबंधी लोग पहुंच गए थे वहीं सोनू कुमार गुजरात से अपने घर लौट रहे था इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया है.जबकि दुसरा पैर बुरी तरह से जख्मी. है। सोनू कुमार खतरे से बाहर है.वह ग़रीब परिवार है। उसका ईलाज चल रहा है। सोनु गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करता था। सोनु के घर में अष्टयाम को लेकर जहां खुशी और भक्ति का माहौल था जो अब घर के सदस्य दुखित है।