कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
पटना :- बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन के प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के ऊपर टिकटों के खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसे लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा गम्भीर अपराध बताते हुए चुनाव आयोग से तुरंत संज्ञान में लेकर उसपर तत्काल कारवाई किए जाने की मांग है I श्री सिन्हा ने कहा कि इसे अत्यंत ही आवश्यक बताते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मतदाता को लुभाने के लिए रिश्वत देना अपराध है, उसी तरह से टिकटों को खरीदना और बेचना उससे भी गंभीर अपराध है। विगत दिनों राजद के एक प्रमुख दलित नेता की हुई हत्या पर श्री सिन्हा ने कहा कि मृतक की विधवा पत्नी द्वारा ही यह कहा जा रहा है कि उसकी हत्या का भी संबंध टिकटों के खरीद-फरोख्त से ही था। श्री सिन्हा ने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि मामले में पांच लोगों नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें दो प्रमुख शीर्षस्थ राजद नेता भी हैं। इस संबंध में श्री सिन्हा ने चुनाव आयोग से इस विषय को संज्ञान लेकर तत्काल कारवाई करने की अपील की है |