गोपालगंज :व्यवसायी से मारपीट में मामले में प्राथमिकी
गोपालगंज :——  
नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड़ में व्यवसायी से हुये मारपीट में दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । जिसमें एक पक्ष से ठाकुर लक्ष्मण प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके पिता सुरेन्द्र प्रसाद की हार्ट की विमारी दिखाने वह डॉक्टर अरविंद कुमार के पास गये थे । वहां कंपाउंडर शमसाद  आलम के द्वारा डॉक्टर से नहीं मिलने दिया गया । मिलने के लिए बोलने पर कंपाउंडर के द्वारा 10 अज्ञात लोग को बुलाकर मारपीट भी किया गया । साथ ही साथ सोने का चेन व पांच हजार रुपये भी छीन लिये गये । इस मामले को लेकर नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा निवासी व कंपाउंडर शमसाद आल सहित दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है । वहीं दूसरी तरफ शमसाद आलम ने आरोप लगाया कि वह एक कंपाउंडर के काम करता है । वह अपने अस्पताल में ही तभी कुछ लोग पहुंचे और डॉक्टर से मिलने के लिये बोलने लगे । कंपाउंडर द्वारा बोलने पर की महिला का इसीजी हो रहा है । उसके बाद आप लोगों को मिलवा दिया जायेगा । इसी मामले को लेकर मारपीट की गयी । पीड़ित ने लक्ष्मण ठाकूर समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है ।