छापरा। शहर से सटे बनियापुर मुख्य मार्ग पर कारिंगा गांव के समीप ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई ।गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।मृतक युवक श्यामचक के 20वर्षीय रंजन कुमार साह बताया गया है।