
मढ़ौरा(सारण) ।
पंचायत आम चुनाव 2021 की तैयारियों के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है । इसी के आलोक में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा और आपत्ति के लिए प्रखंड कार्यालय में काउंटर खोल दिए हैं । प्रत्येक तीन पंचायत के लिए एक काउंटर
बनाया गया है जिसपर उन्हेंबीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। उक्त काउंटर पर 20 जनवरी से 8 फरवरी तक प्रकाशित मतदाता सूची में दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी । इस दौरान आम मतदाताओं द्वारा की गई दावा और आपत्ति को पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा ।
पंचायतों के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी :
अगहरा, हथिसार, शिल्हौड़ी पंचायत –
प्रतिनियुक्त कर्मी शिक्षक अली अब्बास, कुंदन कुमार, शमशाद अली, रामदुलार प्रसाद, किसान सलाहकार अखिलेश कुमार राम, पंचायत सचिव मदन राम
नरहरपुर, बहुआरापट्टी, भुआलपुर पंचायत –
शिक्षक अमित कुमार,उमेश प्रसाद, हरेंद्र कुमार निराला, रवि भूषण पंडित, मतीन अहमद अंसारी, पंचायत सचिव सुनील कुमार राय
रामपुर, रसुलपुर, मिर्जापुर, माधोपुर पंचायत-
शिक्षक संतोष कुमार माझी, अनिल कुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार, शशी रंजन, पंचायत सचिव विजय कुमार सिंह, प्रखंड लेखापाल नरेंद्र कुमार राम
ओल्हनपुर, मुबारकपुर, हसनपुर पंचायत-
शिक्षक रंजीत कुमार, राजीव कुमार, उदय कुमार प्रसाद, मन रेखा राम, रंजीत कुमार यादव,पंचायत सचिव योगेंद्र राय
इसरौली, तेजपुरवां, गौरा पंचायत –
शिक्षक रविंद्र माझी, विषम प्रसाद यादव, मेघनाथ सिंह, परवेज आलम, किसान सलाहकार नसीम अख्तर, पंचायत सचिव देव बालक राय
नौतन, अंवारी, सलिमापुर पंचायत –
शिक्षक सुनील कुमार राय, भुटकुन राम, ओम प्रकाश पंडित, रंजीत कुमार, किसान सलाहकार संतोष कुमार, प्रसाद पंचायत सचिव विरेन्द्र सिंह
माधोपुर, बरदहिया, भावलपुर,मिर्जापुर पंचायत-
शिक्षक नवीस शाहिद, निरंजन कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद यूसुफ रिजवी, किसान सलाहकार विजय कुमार, प्रखंड लेखापाल सुनील कुमार
बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रखंड निर्वाचन कोषांग योगदान करने हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है । वही 20 जनवरी से 8 फरवरी तक मतदाता सूची में दावा आपत्ति का कार्य को ईमानदारी से पूरा करने हेतु निर्देशित किया है । उक्त कार्य में किसी तरह की लापरवाह से आगाह करते हुए कठोर कार्यवाही की भी चेतावनी दी है ।




Recent Comments