कार-ऑटो के आमने सामने की टक्कर में पांच घायल

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान ,

गुठनी (सिवान) :थाना क्षेत्र के भठही गांव में मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजेऑटो एवं कार की टक्कर में टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि गुठनी की ओर से ऑटो सवारीलेकर मैरवा की ओर जा रहा था तथा मैरवा की ओर से कार आ रही थी। तभी भठही गांव के पासअचानक दोनों के आमने-सामने आ जाने सेटक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालकसमेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचनामिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलोंको इलाज के लिए मैरवा अस्पताल भेजवाया।घायलों में हेमनारायण पांडेय, शुभावती देवी, इमरवाती देवीका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।