मांझी। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग के सोनिया गांव के समीप फ्लावर मिल के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक की ठोकर से एक मोटर साइकिल चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार स्थानीय लोगो के सहयोग से दाउदपुर स्थित एक निजि स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा टांड़ी गांव निवासी अमित सिंह एकमा स्थित अपनी हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी को बंद करने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी दाउदपुर थाना से पहले मिल के समीप छपरा की ओर से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।