पंचायत उपचुनाव : वार्ड सदस्य वायुयान से उड़ेंगे तो सरपंच करेंगे काठगाड़ी और जीप की सवारी
तरैया (सारण):
उपनिर्वाचन का बिगुल बज चुका है।नामांकन के बाद अब सभी प्रत्यशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है।प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत में सात सरपंच के प्रत्यासी तथा डेवढ़ी एवं चंचलिया के वार्ड 11 में वार्ड सदस्यों चुनावी दंगल शुरू हो गया है।सरपंच प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह स्टोव,मोटरसाइकिल,नल, वल्ब,जीप,काठ गाड़ी एवं वैन आवंटित किया गया है।जबकि वार्ड सदस्यों को चुनाव चिन्ह वायुयान और आलमीरा आवंटित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार दिया।चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही माधोपुर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है।युवा सरपंच प्रत्यासी रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय अपना चुनाव चिन्ह काठ गाड़ी लेकर पंचायत का भ्रमण कर मतदाताओं को अपने पक्ष में कर रहे है।बनिया हसनपुर निवासी बालेश्वर सहनी, रघुवीर सहनी,प्रभु राय, हरिन्द्र राय, राजेश राय, रामेश्वर राय एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इसबार हमलोग काठ गाड़ी की सवारी करने का मूड बना रहे है।