टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चैनपुर की टीम ने कप पर जमाया कब्जा


तरैंया(सारण):14.05.2018:
प्रखंड के सगुनी गाँव के खेल मैदान में आयोजित टी-ट्वेंटी क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मैच सोमवार को एसएस पब्लिक स्कुल तरैंया और आरसीसी चैनपुर के बीच खेला गया।जिसका शुभारम्भ इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर किया ।16 ओवरों के खेल में एसएस पब्लिक स्कुल तरैंया की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 विकेट खोकर 30 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हुए चैनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 4 ओवरों में हीं बिना विकेट खोये 31 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया ।विजेता व उप-विजेता टीम के कप्तान को मुखिया संगम बाबा ने कप देकर सम्मानित किया । मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के पिन्टू कुमार को और मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार रवि को मिला । वहीं मैच के आयोजक शहबाज आलम व तुफान यादव थे । कमेन्टेटर मासूम आलम और एम्पायर संजय व सैफ अली थे ।