गबन के आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठक सम्पन्न


इसुआपुर(सारण)-चिट फण्ड कंपनी इंडस वेयर कंपनी लिमिटेड द्वारा हज़ारो लोगो के करोड़ो रूपये के गबन को लेकर कोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। रविवार 13 मई को संध्या चार बजे पीड़ित जनता सह अभिकर्ता संघ सारण, बिहार द्वारा बैठक कर आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई है। जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन करने की बात भी कही गयी। बैठक में लालबाबू राय, लखिन्द्र कुमार पासवान , जगन्नाथ सिंह, नागेंद्र राय, तारकेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, विवेक कुमार, अवधेश राय, कलावती देवी, संविदा अली बेगम, बीरेंद्र कुमार प्रसाद, अजित सिंह, विक्रमा प्रसाद, अजय यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता महेश्वर सिंह ने की।