तरैया (सारण) :गुरुवार को प्रखंड के बनिया हसनपुर गाँव में पाँच झोपड़ीनुमा घर में आग लग गया।जिसमें कीमती सामान,कपड़ा व दैनिक उपयोग की वस्तु के साथ अन्न भी लग कर राख हो गया। उक्त गाँव निवासी भजन लाल,मोतीलाल साह, चन्द्रिका साह,सुरेश साह व सुदर्शन साह का घर जल कर राख हो गया है।जिसको लेकर पीड़ित परिवार का रो-रो के बुरा हाल है। मौके पर माधोपुर मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने पहुँच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।और आर्थिक मदद के साथ तिरपाल,वस्त्र व भोजन सामग्री सभी पीड़ित परिवार को दिया।और सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।उक्त मौके पर सुदिश कुमार राय,मनी कुमार सिंह शत्रुध्न राय सुनील गुप्ता,मनोज गुप्ता,ओम प्रकाश यादव व अन्य उपस्थित थे।