बेतिया – नौतन:–भुमि विवाद मे महिला को पिटा
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं) बिहार :–
नौतन– स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव मे भुमि विवाद मे एक महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश मे आया है । इस संबंध मे पीड़ित महिला मुस्मात विपती देवी ने थाने मे आवेदन देकर भोला यादव भिमल यादव मनोज यायादव सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाते हुए बताया कि गुरू के दिन वह अपने जमीन पर गोबर का गोहरा थाप रही थी तभी सभी आरोपी आकर गाली गलौज देने लगे महिला द्वारा विरोध करने पर मारपीट किये।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक मे पुलिस जाँच मे जुट गयी है।




Recent Comments