मांझी(सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के निदेशानुसार सारण ईकाई के अंतर्गत सभी प्रखंडों में आगामी 24 जनवरी 2020 को आहुत टीचर कन्वेंशन की सफलता को लेकर को माँझी प्रखंड के सम्बेदना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, दाउदपुर, राजकीय उच्च विद्यालय, जैतपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरेजा, उच्च विद्यालय, मुबारकपुर,एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सरयूपार का दौरा शिक्षक नेता डॉ सत्येंद्र पाण्डेय, रईसुल एहरार खान,राजीव कुमार शर्मा,एवं प्रकाश सिंह,झुन्नू, द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को सबसे पहले नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं राज्य संघ का कैलेंडर दिया गया। तदुपरांत कन्वेंशन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मांझी प्रखंड के सभी शिक्षकों को आगामी 24 जनवरी को कन्वेंशन स्थल के लिए चयनित हलखोरी साह उच्च विद्यालय, नरपलिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।




Recent Comments