पानापुर (सारण)सोमवार होलिका दहन से पूर्व थानाक्षेत्र के सतजोड़ा में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपिट में आठ महिला पुरूष जख्मी हो गए।आपसी विवाद को लेकर दोनों तरफ से खूब लाठी डंडे चले।घायलों मे प्रभु सिंह, जितेन्द्र सिंह, बिन्दु देवी,रूदल सिंह, हीरा देवी,धनंजय सिंह, कुसुम देवी तथा मंजू देवी का नाम शामिल है ।सभी घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ है।तथा गंभीर रूप से घायल हीरा देवी तथा बिन्दु देवी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।