टाइगर दोस्ताना मैच हुआ रद्द

12 रवि अव्वल के शुभ अवसर पर टाइगर दोस्ताना मैच करने का फैसला मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर ने किया था लेकिन खराब मौसम बारिश के कारण टाइगर दोस्ताना मैच रद्द करने का हुआ फैसला. हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वसल्लम के बताए गए विचार पर टाइगर दोस्ताना मैच का आयोजन करने का निर्णय हुआ था लेकिन तेज बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है कि अब मैच अगले रविवार (24-10-2021) को आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में टाइगर ने बताया कि टाइगर दोस्ताना में मैच लोमा बनाम बिझरोली के बीच कबड्डी और खो खो मैच का करने का हुआ था फैसला. इस खेल के लेकर टाइगर ने सभी तैयारी कर चुके थे लेकिन तेज बारिश पूरे खेल को बर्बाद कर दिया. दोनों टीम के कप्तान ने बताया कि यह खेल हमारे जीवन के लिए बहुत योगदान एवं महत्वपूर्ण है. बिझरौली टीम के कप्तान शालिनी कुमारी ने बताया कि इस खेल से पूरे शरीर का योग होता है. धावक (टाइगर) ने बताया कि यह खेल अब रविवार को होगा.