बेतिया संवाददाता की रिपोर्ट :-
राष्ट्रीय आजाद मंच के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी के शानदार कार्यों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय आजाद मंच की प्रदेश कमिटी ने उन्हें प०चंपराण के ज़िलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है.इसको लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.बता दें कि युवा छात्र नेता अनुराग चतुर्वेदी राष्ट्रीय आजाद मंच के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहे हैं आए दिन समाज की समस्याओं को लेकर उनकी टीम हमेशा उस समस्या के खिलाफ खड़ी होती है.समाज में इन दिनों शादी में बजने वाले अश्लील गाने हो या स्कूल कॉलेजों की लड़कियों से छेड़खानी का मामला, इन जैसे तमाम ऐसे मामले हैं जिन पर आजाद मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया और अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को दूर करने की मांग की.इसके अतिरिक्त छावनी ओवरब्रिज को लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच ने बेतिया में विशाल धरना प्रदर्शन का भी आयोजन किया था,जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी.उक्त बातें राष्ट्रीय आज़ाद मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ज़िला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।वही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ़ अशोक कुशवाहा ने कहा कि अनुराग चतुर्वेदी को ज़िलाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला मंच के अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ और निष्ठा पूर्वक किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.वहीं नवनिर्वाचित ज़िलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रीय मूल्यों की संरक्षा हेतु सदा समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए कहा कि संगठन में मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करेंगे.सामाजिक मुद्दों को लेकर वह पहले से ही संवेदनशील हैं और अब ज़िला एवं प्रदेश के साथियों के सहयोग से समाज हित में इन मुद्दों पर कार्य करेंगे.मौक़े पर मंच के प्रदेश महासचिव प्रेम शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष मृतुंजय गौतम उर्फ़ गोलू,प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार,ज़िला प्रमुख नितेश सिंह,प्रवीण कुमार,रूपेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी,जिला मंत्री शुभम शैलेश,ज़िला प्रवक्ता अलोक सिंह,आदित्य उत्कर्ष,राहुल कुमार,ज़िला महासचिव निजामुदिन हासमी,राकेश कुमार आदि ने अनुराग को बधाई दी.





Recent Comments