
मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 6 लोगों का लिया गया सैंपल
मुजफ्फरपुर / 19 मई : जिले के
बोंचहा प्रंखड के आदिगोपालपुर पंचायत से मिले कोरोना संक्रमित के घर के लोगों का मंगलवार को सैंपल लिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सैंपल ली गई। जिसमें संक्रमित के घर के 6 सदस्य भी हैं। इसके अलावा उसके घर के बगल के 4 लोगों के भी सैंपल लिए गये। मालूम हो कि कोरोना संक्रमित नई दिल्ली से आने के बाद एसकेएमसीएच में अपना सैंपल दिया था। जिसमें वह कोरोन संक्रमित निकला था. इसके बाद घर और आस-पास के लोगों के साथ बाहर से आए प्रवासियों का रैंडम रूप से सैंपल लिया गया। सैंपल लिए गये लोगों को होम क्वारंटाइन का पालन करने को कहा गया है। सभी सैंपल को जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
👉पंचायत में फैलायी जागरुकता:
सैंपल लेने गई टीम ने संक्रमित के गांव में घर -घर जाकर जागरुकता भी फैलाया। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी रखने को कहा साथ में बाहर से आने वाले प्रवासियों की सूचना प्रशासन या अस्पताल को देने को कहा। उन्होंने लोगों के बीच हाथ धोने के तरीकों को भी बताया। लोगों से अपील की गई कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। गांव वासियों से मास्क उपयोग करने की सलाह भी दी गयी। मौके पर एसीएमओ डॉ विनय कुमार शर्मा, डॉ राय बहादुर, केयर जिला संसाधन ईकाई के सौरभ तिवारी सहित एसकेएमसीएच से जांच टीम उपस्थित थे।
(साभार : परमार मीडिया सीवान )




Recent Comments