
हंसराजपुर गांव में गोली मार वार्ड सदस्य की हत्या
बनियापुर (सारण) हंसराजपुर गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार एक वार्ड सदस्य की हत्या कर दी। घटना के बाद जब पुलिस पहुची तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिहरपुर गांव निवासी एवं वार्ड सदस्य सद्दाम हुसैन मुखिया के चुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान में जुटा हुआ था। जिसको को लेकर रात में भी वह जनसंपर्क में गया था। बताया जाता है कि रात्रि में ही बनियापुर थाने की गश्ती पुलिस को सद्दाम हुसैन की बाइक एवं मोबाइल बीच सड़क खड़ी मिली। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन खोज बीन में जूट गए। इसी बीच घर से करीब आधा किलो मीटर की दूरी पर खेत में सद्दाम हुसैन का शव बरामद किया गया है। उसके सिर में गोली मारी गई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि 8:00 बजे तक सद्दाम हुसैन देखा गया है। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस द्वारा शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी गई। जहां परिजन पहुंच कर शव का पहचान किए। शव पहचान के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा जलालपुर पुलिस गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। तथा तीन गाड़ियां पलट दी।




Recent Comments