सारण/माँझी। जेवर की सफाई के नाम पर नाम पर उच्चको ने डेढ़ लाख का सोना उड़ाया।
उच्चको ने गुर्दाहां गांव में सफाई करने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख का सोना का गहना लेकर फरार हो गए। उचक्के एक घर को अपना निशाना बनाया उक्त महिला ने अपना नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि दो युवक अपाची गाड़ी से पहुंचे एवं सोना साफ करने की बात कही महिला के आनाकानी करने पर उसने कहा कि हम लोग उचक्के नहीं हैं। हम लोगों का यही पेशा है। उचक्कों ने बहला फुसलाकर महिला को राजी कर लिया। जब उस महिला ने उसे सोना साफ करने के लिए दिया तो उसने उसे कुछ हाथ में देकर बैठने को कहा और सोना लेकर सफाई करने लगा इसी क्रम में उसने गरम पानी लाने को कहा जब महिला पानी गर्म लेकर लौटी तो सफाई कर्मी गायब थे काफी खोजबीन करने के बाद भी उचक्के नहीं मिले। वे दोनों सफाई करने वाले सिल्वर कलर की अपाची से आये थे।




Recent Comments