सारण/मांझी। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने जिलाधिकारी सारण को एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि इ पीओएस के ऑपरेटर एवं प्रखंड समन्यवयक रवि शंकर सिंह का मांझी से तबादला हो गया है। उसके बावजूद वे लोग यहां जमे हुए हैं और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में डीलरों को डरा धमका कर प्रति क्विंटल अनाज पर 30 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। अवैध वसूली में एमओ भी शामिल हैं। जिनके विरुद्ध पहले भी शिकायत की गई है। मगर जांच लम्बित है। अतः जांच कर कार्रवाई की जाय।