जेवरात चमकाने के नाम की ठगी, दो जनें हिरासत में
आज़ाद नेब
जहाजपुर 23 अप्रैल। भगता की  झुपडिया मे आज जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया की भागता की झुपडिया से ग्रामीणों सूचना दी की जेवरात चमकाने को नाम पर दो महिलाओ से ठगी की। पुलिस मौके पर पहूचं कर सागर कुमार, गोरव कुमार निवासी तुलसीपुर जिला भागलपुर बिहार हिरासत मे लिया। उनसे पुछताछ जारी है।