छपरा। सोमवार को कोपा में माँझी विधानसभा एवं बनियापुर विधानसभा की भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष ने संगठन की संघात्मक समीक्षा की। करोना एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा करोना एवं बाढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब मजदूरों की जो सहायता एवं सहयोग किया वह अपने आप में अद्भुत हैं। भाजपा कार्यकर्ता कर्मठ एवं अनुशासित होते हैं। आज माँझी एवं बनियापुर का जो चौमुखी विकास हुआ वह भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना संभव नहीं था। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ और कार्यकर्ता तैयार रहें निसंदेह सभी सीटों पर कमल खिलेगा और भाजपा की जीत होगी। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष वंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष एवं माँजी के प्रभारी बृजमोहन सिंह चुनाव प्रभारी संजय सिंह, रणजीतसिंह, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर शांडिल्य ,जिला के प्रवक्ता माँझी के प्रभारी विवेक कुमार सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सिग्रीवाल,जिला मंत्री सुपन राय ,नितिन राज वर्मा, व्यवस्थापक अमरजीत कुमार सिंह, माँझी के मंडल अध्यक्ष मनोज साह, ढुलमुल सिंह, जय किशोर सिंह ,एवं भाजपा नेता हेम नारायण सिंह ,डब्लू सिंह, शिवाजी सिंह, सहित सारे बूथ के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।