महिला ने बैंक एकाउंटेंट पर बुरी नीयत से दुर्व्यवहार को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी
बनियापुर(सारण)- महिला के साथ बुरे नियत से अभद्र व्यहार तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की प्राथमिकी स्टेट बैंक सहाजितपुर के अकाउंटेंट के विरुद्ध पीड़ीता के परिजनो द्वारा सहाजितपुर थाने मे दर्ज करायी गयी.वहीं अकाउंटेंट ने भी मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला अज्ञात युवक के विरुद्ध दर्ज कराया है.पंचमहला निवासी बीरबहादुर सिंह ने स्टेट बैंक सहाजितपुर के अकाउंटेंट के नामजद करते हुए बताया है कि उसकी उसकी मां मनोरमा देवी बैंक से रुपये निकालने गई थी उसने रुपये निकासी के लिए अकाउंटेंट शाहजहां से आग्रह किया था जिसपर अकाउंटेंट भड़क गया. उसने बगैर रूपये लिए काम नहीं करने की बात बताते हुए महिला से गाली गलौज की. अकाउंटेंट ने महिला के साथ बुरे नियत से अभद्र व्यहार किया. विरोध करने पर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसे बैंक से बाहर निकाल दिया. दुर्व्यहार की जानकारी पर पूछताछ करने आये महिला के बेटे को अकाउंटेंट ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी.मामले को तूल पकड़ते देख अकाउंटेंट ने युवक के सहाजितपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर पहुंच हत्या की धमकी देते हुए मारपीट की जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा समझौता का प्रयास भी किया गया. इधर, अकाउंटेंट ने भी एक प्राथमिकी अज्ञात युवक के विरुद्ध दर्ज कराया है. अकाउंटेंट ने बताया है कि सीएसपी की खाताधारी एक महिला बैंक पहुंच राशि निकासी की बात की.असमर्थता जताने पर महिला ने बकझक की कुछ देर बाद महिला एक युवक के साथ बैंक आई. युवक ने गाली गलौज के बाद बैंक परिसर में ही हथपाईं शुरू कर दी.बैंक कर्मियों के बीच बचाव के बाद मामला शान्त हुआ. युवक ने जाते जाते जान मारने की धमकी भी दी.थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया कि दोने पक्षो के दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसन्धान की जा रही है.




Recent Comments