गोपालगंज : प्रखड़ में माँ सरस्वती का धूमधाम से किया गया वंदना
अमन श्रीवास्तव

गोपालगंज:— मां सरस्वती की आराधना सोमवार को पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ विद्यार्थीयो व भक्तगणों द्वारा किया गया और विद्यादायिनी से ज्ञान, विद्या और बुद्धि की मनोकामना की गई। माझा प्रखड़ में सैकड़ों जगहों पर माँ सरस्वती की स्तुति की गई । मां शारदे की आराधना से पूरा प्रखड़ भक्तिमय रहा। इस भक्तिमय त्योहार को मनाने में पढ़ने वाले छात्रों में विशेष उमंग देखा गया। युवाओं ने सोमवार की सुबह से ही सजावट,पूजन सामग्री तथा प्रसाद सामग्री की व्यवस्था में जुटे रहे।वही जगह जगह जगह पंडाल बना कर भक्तो ने मां के पंडाल को आकर्षण का केंद्र बनाया।बहुत जगहो पर संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानी बाजार, इंटरनेशनल अजमेरी टैगोर, कस्तुरबा विद्यालय मांझा,उत्क्रमित मध्य विधालय शेखपरसा, सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों वो गैर सरकारी स्कूलो और कोचिंग संस्थानो में मां की आराधना के लिए युवाओं ने सरस्वती पूजन किया गया। इस पूजा को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल पहल रहा। कस्तूरबा विद्यालय माझा , में मां सरस्वती की आराधना की गई मौके पर अजीत कुमार राय, दीनानाथ आय ,अजय कुमार सिंह सहित सभी स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेख परसा में सरस्वती की वंदना करते समय छात्र अमित कुमार, अनूप कुमार, अमलकान्त प्रसाद,सचिन कुमार,पूजा कुमारी, अलका कुमारी, आरती कुमारी, करिश्मा कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।




Recent Comments