
बीजेपी की गलत नीतियों को सपोर्ट कर रहे है रामविलास : तेजस्वी
✍️ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण): रामविलास पासवान जी बीजेपी की गलत नीतियों को भी स्पोर्ट कर रहे है जैसे काश्मीर में धारा 370 एवं ट्रिपल तलाक जैसे कई मुद्दे है यह सब जनता देख रही है।वह तो बुजुर्ग है ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे लेकिन समय आने पर जनता इसका जरूर उनको जवाब देगी तब उन्हें पता चल जाएगा कि राजद का जनाधार है या नहीं?उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छपिया में कहा।सोमवार को जब तेजस्वी यादव सिवान से पटना लौट रहे थे।उसी वक्त छपिया में राजद कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सबको गले लगाया और हाथ मिलाया।वही युवा कार्यकर्ताओं के साथ खूब सेल्फी भी खिचवाया।आगे तेजस्वी यादव ने रामविलास के ब्यान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कह रहे है कि बीजेपी जैसा चाहेगी वैसा सीएम कैंडिडेट होगा चाहे वह नीतीश कुमार हो या उनके जगह पर कोई और हो बीजेपी जिसे कैप्टन बनाएगी हम उनके साथ है इससे जाहिर होता है कि एनडीए से सीएम का अगला चेहरा अब नीतीश कुमार नहीं होंगे।उक्त मौके पर पूर्व सभापति सलीम परवेज,अमनौर पूर्व प्रमुख सुनील राय, राजद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय, तरैया युवा राजद नेता मिथिलेश कुमार यादव,विजय कुमार यादव,पूर्व जिला परिषद मो.समीम,इसुआपुर के पूर्व प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ,विजय राय ,पिन्टु कुमार यादव,पंकज यादव ,रामबाबू राय,चंदन यादव, बिपिन राय ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय ,श्रीकृष्ण सिंह कुशवाहा,शिव नारायण प्रसाद ,रमेश राय,जगलाल राय,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,अखिलेश कुमार यादव व अन्य मौजूद थे




Recent Comments