✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: जिला मुख्यालय में शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डीएम रंजिता व एडीओ संजीव कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष जनकदेव तिवारी, सचिव महात्मा भाई, रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, सूरज गुप्ता, राहुल चौधरी, अशोक मांझी, रामबाबू गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, संजय गुप्ता, कुणाल आनंद, बिक्की गुप्ता सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी रंजिता ने कहा कि लोकनायक के विचारों की यात्रा हमें वर्तमान युगबोध से ईमानदारी से साक्षात्कार करने की प्रेरणा देती है। युगबोध के प्रति ईमानदार, लगातार क्रियाशीलता और सहजता हीं लोकनायक के गुण थे, जो उन्हें महान बनाते है। उनके इन गुणों के कारण हीं उनकी विचार यात्रा विकसित होते हुए गतिशील रही।




Recent Comments