मांझी(सारण)। मांझी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मुख्य द्वार पर फ्रेंचाइजी रद्द करने के लिए शुक्रवार को दिया गया धरना महंगा पड़ा। मांझी के जेई नरेंद्र कुमार सिंह ने जदयू नेता निरन्जन सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बकाया बिजली बिल वसूली से नाराज लोगों ने धरना के बहाने जबरन ताजपुर फीडर को बन्द करा दिया।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जेई के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments