चांदा कोइरीपुर गोलीकांड,15 दिन बाद भी खाली हाथ लोटी पुलिस
वागीश कुमार
चांदा कोइरीपुर कस्बे में घर के बाहर छप्पर में लेटी युवती को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पुलिस पखवारे भर बाद भी खाली हाथ है। अभियुक्त अभी तक उसकी पकड़ में नहीं आए हैं। हालांकि चाँदा कोतवाल का दावा है कि हम जल्द खुलासे के करीब हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से परिजन सहमे हुए हैं।विदित हो कि 30 मार्च को कोइरीपुर नगर पंचायत के पंतनगर मोहल्ला निवासी बदरुदीन की 18 वर्षीय पुत्री सबीना बानो गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर के बाहर छप्पर में लेटी थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके पेट में दांई तरफ जा घुसी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। फाय¨रग की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया था। दिनदहाड़े घनी आबादी के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। पखवारा बीत गया लेकिन अभी तक पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।




Recent Comments