
रसूलपुर/(एकमा)-स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर माधोपुर नहर पुल के समीप से डेढ़ सौ लिटर देशी शराब के साथ दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार दोनों युवक माधोपुर गांव निवासी गुदरी साह के पुत्र रामबाबू साह तथा हरेराम साह बताया जाता है।छापेमारी दल में एएसआई अशोक कुमार सिंह तथा पुलिस बल शामिल थे।सारण में जहरीली शराब से भारी संख्या में हुई मौतों के बाद पुलिस की बढ़ती चौकसी देख शराब व्यवसायियों में हड़कंप है।




Recent Comments