पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट लूटपाट का लगाया आरोप

【परवेज अख्तर/सिवान】;

दरौंदा. थाना क्षेत्र के धनौता टोला रुकुंदीपुर गांव निवासी मुरारी तिवारी ने गांव के ही प्रदीप तिवारी, बजरंग सिंह समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. आवेदक ने कहा है कि प्रदीप तिवारी तथा बजरंग सिंह के यहां हमारी पुरानी दुश्मनी चलती है. उसी दुश्मनी की बदला लेने के लिए षड्यंत्र के तहत दोनों लोग मिलकर 4 जनवरी दिन के 12:30 बजे के करीब 25 से 30 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और उनके घर में रखे समान की तोड़फोड़ किया.घर में उपस्थित महिलाओं के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज किये. यही नहीं घर की कीमती सामग्री एवं अलमीरा तोड़कर अलमीरा में रखे पैसे लूटने संबंधित प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
———-