आधी आबादी को नजरअंदाज कर लक्ष्य हासिल नही कर सकते।
पानापुर (सारण)स्थानीय जिलापार्षद सदस्य अर्चना सिंह ने मंगलवार को एक पत्र के जरिए कोविड टीकाकरण हेतू पंचायतो मे कैम्प लगाने की मांग की है।प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए पत्र मे श्रीमति सिंह ने बताया है कि प्रखंड क्षेत्र की आधी आबादी महिलाओ की है और वे पीएचसी पर जाने मे असमर्थ है।कुछ लोगो को पहली खुराक लगा है लेकिन दुसरा नही लगा है तो बहुत से ऐसे लोग भी है कि उन्हे प्रथम डोज भी नही लगा है।इसलिए पूर्व मे जहां- जहां कैम्प लगा था वहां पुनः कैम्प लगाकर आधी आबादी को वैक्सीन लगाने का काम किया जाय।जबतक महिलाओ का टीकाकरण नही होगा तबतक पुरा परिवार तथा समाज सुरक्षित नही होगा।जिला से अधिक से अधिक टीके मांग की जाय तथा जल्द से जल्द शत प्रतिशत लोगो को टीका लगाया जा।




Recent Comments