छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ एके झा ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं सभी बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र के माध्यम से सूचित किए हैं कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए प्रत्येक छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन लेना अनिवार्य है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से सारण , सिवान एवं गोपालगंज के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यो से आग्रह की है कि आप सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित करें तथा स्वयं वैक्सीन का दोनों डोज ले। वैक्सीनेशन कार्य में जन आंदोलन बनावे एवं समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। ऑनलाइन क्लासेज की शिक्षा देने की पद्धति में एक आवश्यक प्रणाली के रूप में स्वीकार करें तथा राज्य सरकार के निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करें