मशरक में मानव श्रृंखला की तैयारी जोड़ों पर, हुआ माॅक ड्रील

मशरक (सारण): मशरक में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में माॅक ड्रील किया गया। मशरक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में आगामी 19जनवरी को जल जीवन हरियाली योजना की सफलता हेतु आयोजित मानव श्रृंखला में हजारों लोग हाथ में हाथ मिला कर शामिल होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्र के सामने सड़क पर मार्क ड्रील किया गया। मौके पर प्रभारी डाॅ. अनंतनारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा, संजय कुमार, केयर इंडिया के विमलेश भगत के अलावे काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम, ऑगनवाड़ी सेविका सहायिका मौजुद थी। उसके बाद इससे संबंधित एक आवश्यक बैठक मंगलवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी आशा एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव श्रृंखला का निर्माण जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति शराबबंदी, बाल विवाह निषेध को सफल बनाने के लिए किया जा रहा है। जिसके लिए सभी आशा कार्यकर्ता इसको सफल बनाने के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर मानव श्रृंखला की सफलता के लिए लोगों को जागरुक करेंगे। वही प्रखंड क्षेत्र के सभी नव सृजीत प्राथमिक विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगनबाडी केंद्रों के अलावे अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्रा प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके अलावे निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता तथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर मानव श्रृंखला की सफलता हेतु जागरुकता फैलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रखंड के सीमा से पूरे क्षेत्र के मुख्य सड़क के किनारे हाथ में हाथ मिला कर सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मी खड़ा होंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार शुरु कर दिया गया है। बैठक में प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप, हेल्थ मैनेजर परवेज रजा, केयर इंडिया के विमलेश भगत, संजय कुमार, रुपेश तिवारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments