पटना।पटना में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जमां खान ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों से जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता ग्रहण कर जद यू मे शामिल होने के मौके जलसंसाधन मंत्री विजय चौधरी , मंत्री, भवन निर्माण विभाग अशोक चौधरी मौजूद थे। बता दें कि मोहम्मद जमां खान बिगत विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जितने वाले एकमात्र विधायक है।अब इन्हें जदयू बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तरण में मंत्री पद दे सकता है।जेडीयू में शामिल होने पर सारण जेडीयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू समेत कइयों ने शुभकामनाएं दी है।