जानिए….किस विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सीबीएसई में किया अच्छा प्रदर्शन-बंपर रिजल्ट से विद्यार्थियों में खुशी की लहरकुमुद रंजन सिंह की रिपोर्टबिहार शरीफ: सीबीएसई 10th के रिजल्ट निकलते ही आरपीएस पब्लिक स्कूल कागजी मोहल्ला फायर बिग्रेड कैम्पस के बच्चों मे खुशियों की लहर,उत्साह और होली का माहौल पूरे स्कूल परिसर में दिखा।इसका उत्साह का हकदार आरपीएस स्कूल था।
जहां 200 बच्चों ने परीक्षा दिया और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।हंड्रेड परसेंट रिजल्ट हैं ।जहां जीत भारती ने 95% अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
वहीं राहुल पटेल 94.8% लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वहीं विकास कुमार 93.4% लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।हंसिका कुमारी 93% एवं अंशिका सिंह क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान लड़कियों में प्राप्त किया।कुल 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए वहीं 42 छात्रों ने 80%से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहा।इस अवसर पर आरपीएस विद्यालय के निर्देशक राय उमेश चंद्र ने कहा कि विद्यालय के छात्र अपने मेहनत के बल पर प्रत्येक वर्ष उत्तरोत्तर अच्छा ही करता जा रहा है और सफलता प्राप्त कर नालंदा जिला को सम्मान दे रहा है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनन्या सिंह ने निश्चय सफल रिजल्ट के लिए सभी शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्कूल मैनेजमेंट के मार्गदर्शन को मुख्य वजह बताया।इस अवसर पर क्लास 10th के क्लास टीचर मनीष कुमार,रोशन कुमार, अजय कुमार,सुनील कुमार दीपक कुमार नेश सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई प्रदान किया।