एकमा/सारण। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ताजपुर स्थित कुंज बिहारी मंदिर के परिसर में आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, वीरांगना वाहिनी संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक रामईश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से 15 जनवरी से रविदास जयंती/27 फरवरी तक मांझी के सभी 25 पंचायतों में टोली बना कर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने व संग्रह राशि को एकमुश्त मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अभियान प्रमुख बबलू शर्मा, कोषाध्यक्ष अमिताभ कुमार ओझा, मुकेश कुमार सिंह, राम कृष्ण सिंह, ब्रज किशोर सिंह, दिलीप चौधरी, मनन बाबा, निशांत राज, अनिल राम, विक्की सावन, विजय बाबा, प्यारे अंगद, रजनीश सिंह, नन्हे शर्मा, वीरेश कुमार पांडेय सहित कई लोग शामिल रहे।