बढ़ते अपराध से जनता त्रस्त : शिव प्रसाद
गड़खा(सारण)।राज्य में लगातार बढ़ रही लूट, हत्या और चोरी की घटनाओं को लेकर राजद (एससी/एसटी) जिला प्रधान महासचिव व जिला पार्षद प्रतिनिधि शिव प्रसाद माँझी ने कहाकि बिहार में अपराध चरम पर हैं। आए दिन बैंकों, सीएसपी संचालको और आम जनता से लूट की घटनाएं सरेआम हो रही हैं।महिलाओं और बेटियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं।राज्य में सभी जगह हत्याएं में काफी वृद्धि हुई है। जदयू और भाजपा सरकार कानून स्थापित करने में विफल साबित हो रही है।अपराध व महंगाई से जनता त्रस्त है। सुशासन की ढोल पीटने वाली सरकार से लोग ऊब चुके हैम इस बार वोटर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनाएंगे।




Recent Comments