Θ बेतिया – आज दूसरे दिन भी ‌महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों की उमड़ी भीड़

आज दिनांक 14 – 02 – 2018 को महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बेतिया के सागर पोखरा स्थित भोले नाथ के मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों के ताता लगा रहा।

यहा पर भक्त भोले नाथ के भक्ति में लीन दिखे, साथ ही भक्तों द्वारा भोले नाथ की पूजा अर्चना भी की गई, आज दूसरे दिन भी ‌महाशिवरात्रि को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

इस बार यह पर्व दो दिन होने के कारण मंगलवार के बाद बुधवार को भी मनाया गया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को भी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती दिखी ।

शाम को शोभा यात्रा ( बारात ) भी निकली गई जो की सागर पोखरा से लाल बाजार होते हुये पुनः सागर पोखरा में लौट आई । जिसमें भक्तों की काफी भीड़ भी दिखाई दी । इस यात्रा में दूर दूर से आये हुये भक्त भी दिखाई दिये॥