पटना(अणुप नारायण सिंह) : बेगूसराय जिला जदयू अध्यक्ष भूमिपाल राय एक महीना से जल जीवन हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर विशेष अभियान में लगे हुए थे।बेगूसराय के 18 प्रखंड में जागरूकता अभियान चला कर लोगो को भाग लेने के लिये प्रेरित किया।भूमिपाल राय पूर्व में भी मुख्यमंत्री जी के अभियान के समर्थन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा के चुके हैं।शराब बंदी व दहेजबन्दी में प्रेरक फ़िल्म बनवा कर लोगो को जागरूक कर चुके हैं।हाल ही में जल जीवन हरियाली को लेकर आमलोगों को जागरूक कर चुके हैं।
मानव श्रृंखला की सफलता के लिये साइकिल यात्रा, मोबाइल टोर्च यात्रा काफी चर्चित रहा।
आज बेगूसराय के जीरो माइल पर भूमिपाल राय सपरिवार मानव श्रृंखला के कतार में लग कर जल जीवन हरियाली,नशा मुक्त समाज निर्माण के संकल्प और दहेज बन्दी जैसे सामाजिक सुधार कार्यक्रम को सफ़ल बनाने का संदेश दिया।