जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए दर्जनों फलदार पौधों का वितरण किया गयानगरा(सारण) ।प्रखंड क्षेते के खैरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन मंसूरी के खैरा स्थित निजी आवास पर जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए दर्जनों फलदार पौधों का वितरण किया गया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के हरित आवरण बढ़ाने का अतिआवश्यक कदम उठाये हैं जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और हरी-भरी पृथ्वी और पर्यावरण मिल सके. जल-जीवन-हरियाली अभियान के पक्ष में 19 जनवरी 2020 को बनने वाले विश्व के सबसे बड़े मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रखंडवासियों से अपील की गई.मौके पे जदयू मीडिया सेल के मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी सोनू आलम,खैरा जदयू पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,प्रखंड सचिव प्रमोद मांझी,रवि कुमार,कल्लू मियां,लवजी साह,सरफराज आलम योगेंद्र सिंह,जावेद आलम एवं कई जदयू के कार्यकर्त्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.