डिजीटल जमाने का प्यार, लोक और मर्यादा की सभी हदें पार

मशरक (सारण)। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में रिश्तों का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यूपी के संतकबीरनगर जिले की तीन बच्चों की मां को मोबाइल के क्रास कनेक्शन से सारण जिले के मशरक के पश्चिम टोला गांव निवासी से प्यार हो गया। महिला पहले वह पति को छोड़ तीन बच्चों को घर पर छोड़ प्रेमी के गांव चली आई और शादी कर खुशहाल जीवन व्यतीत करने लगी वही महिला के गायब होने पर पति समेत परिवार में हड़कंप मच गया और यूपी पुलिस को सूचना गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस बीच यूपी पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तों महिला से पांच नम्बरो पर ज्यादा बात करने का मामला निकला पर कहीं पर भी महिला का पता नहीं चल पाया परिजनों ने उन्हीं नम्बरो में से बिहार के मशरक के नम्बर के आधार पर जब बच्चों संग गांव पहुंचे तों महिला के होने की पुष्टि हुई पर महिला जाने को छोड़िए, परिजनों और बच्चों को पहचानने को तैयार नहीं थी। मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस में महिला प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा जिस पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल की मौजूदगी में महिला और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। थाने पर जुटे सभी ने महिला को बहुत समझाया कि तुम चली जाओगी तो इन मासूम बच्चों का क्या होगा। छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी अपनी मां को लिपट कर रो रहे थे। लेकिन महिला को सिर्फ प्रेमी के साथ जाने का भूत सवार था। उसे अपने बच्चों के प्रति भी जरा सा स्नेह नहीं दिखाई पड़ा। जब उसने किसी की बात नहीं सुनी तो वहां मौजूद लोग कहने लगे कि प्यार अंधा होता है, यह धर्म जाति और उम्र नहीं देखता प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जब वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जाने लगी तो उसके छोटे-छोटे बच्चे चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे। लेकिन प्यार में अंधी महिला ने बच्चों को की तरफ पलट कर देखा भी नहीं। प्रेमी ने बताया कि महिला उसके साथ रहने को तैयार है तों वह तैयार है और यदि वह अपने पति के साथ रहने को भी तैयार है तों उसे कोई एतराज़ नहीं हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला फोन से बात कर अपनी सहमति से प्रेमी के यहां आई थी और पति के मौत हो जाने और उसे कोई बच्चा नहीं हैं कह शादीशुदा जिंदगी जी रही थी परिजनों और प्रेमी के समझाने बुझाने के बाद महिला पति और बच्चों के संग घर जाने को तैयार हुई। जिसे कागजी कार्यवाही करते हैं पति को सौंप दिया गया वहीं प्रेमिका और पति के तरफ से प्रेमी पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर बांड भरकर छोड़ दिया गया।




Recent Comments